Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली फतह करने को लेकर कांग्रेस ने झोंकी ताकत: 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 8 नाम पेंडिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। और अपने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट भी बना ली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट में कांग्रेस नेत्री अलका लांबा को कालकाजी सीट से उतार सकती है। वहीं सबसे दिलचस्प है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को वहां से चुनावी मैदान में उतारा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस इन दिनों काफी एक्टिव है। पार्टी ने अपने पुराने नेताओं को भी इस चुनाव में टिकट देने वाली है। आम आदमी पार्टी से आए नेताओं को भी कांग्रेस टिकट दे सकती है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की संभावित लिस्ट में फरहाद सूरी का नाम है, जो जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। सीमापुरी से राजेश लिलोठिया और मटिया महल से आसिम अहमद का नाम शामिल है। माना जा रहा है कि आज कांग्रेस अपनी ये लिस्ट जारी कर सकती है। कांग्रेस ने 12 दिसंबर को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उतारा है। कांग्रेस की लिस्ट में नरेला से अरुणा कुमारी, बुराड़ी से मंगेश त्यागी, आदर्श नगर से शिवांक सिंघल को उतारा है।

कांग्रेस की बैठक में कुल 35 सीट पर चर्चा हुई है। इसमें 27 नाम तय कर दिए गए हैं, बाकी 8 नाम पेंडिंग रखे गए हैं। इन पर अगले एक-दो दिनों में फैसला ले लिए जाएगा। कांग्रेस पहले ही 21 नाम जारी कर चुकी है। 27 नाम आज की बैठक में तय किए गए हैं। सुल्तानपुर माजरा (एससी) से जय किशन को पार्टी ने टिकट दिया है। सुल्तानपुर माजरा (एससी) से जय किशन को पार्टी ने टिकट दिया है। कांग्रेस पार्टी ने जय प्रकाश को अंबेडकर नगर (एससी) से टिकट दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हारून यूसुफ को बल्लीमारान से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button