प्रदेश में झमाझम बार‍िश के साथ शीतलहर से ठंड बढ़ने के आसार: कई जिलों में बार‍िश का अलर्ट

0
whter

लखनऊ। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार के दिन शुरूआत बार‍िश के साथ हुई। बारिश के साथ सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। तापमान में भी ग‍िरावट आई है। बूंदाबांदी का सिलसिला सुबह पांच के करीब शुरू हुआ। वहीं मौसम विभाग ने भी ठंड को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में बारिश और घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

वहीं राजधानी लखनऊ में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। आज पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। हालांक‍ि 11 बजे के बाद धूप निकलेगी, लेक‍िन हल्के बादल भी छाए रहेंगे। हवाओं में नमी बढ़ेगी। इससे ठंड भी बढ़ने के आसार हैं। मौसम का पारा और नीचे आएगा। शाम ढलने के साथ तापमान और गिरेगा। कोहरे की धुंध व ठंड के साथ ठिठुरन भी बढ़ेगी।

राजधानी में बदला मौसम का मिजाज

एनसीआर में में चल रही शीतलहर के कारण लोग अलाव जलाकर ठंड के प्रभाव को दूर करने की जुगत में लगे हुए हैं। वहीं लखनऊ में भी सुबह मौसम बदल गया। कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस हफ्ते बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से 27 और 28 दिसंबर तक बार‍िश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देर शाम तेज बार‍िश का भी अनुमान जताया है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान 26 और 15 ड‍िग्री रहेगा।

इन ज‍िलों में बार‍िश का अलर्ट

मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक आगरा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और उसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हाे सकती है। इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, बरेली, संभल और उसके आसपास के इलाकों में भी ओले पड़ने की संभावना जताई गई है। लखनऊ के आसपास कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हाेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *