Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

प्राचीन स्थलों के पर्यटन विकास हेतु राज्य सरकार कटिबद्ध: जयवीर सिंह

लखनऊ। जनपद मैनपुरी में लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का केन्द्र सत्य कैलाश आश्रम और तुलसीदास मंदिर के सौंदर्यीकरण व पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 2.61 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है, जिसमें से 1.65 करोड़ रूपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इन योजनाओं के पूरा होने से श्रद्धालुओं से काफी सहूलियत होगी। राज्य सरकार प्राचीन धार्मिक स्थलों को विकसित करके श्रद्धालुओं को आकृषित करने का संकल्प लिया है। इससे स्थानीय लोगों को छोटे-मोटे रोजगार प्राप्त होंगें।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि मैनपुरी जिले के कुरावली विकासखंड स्थित ग्राम नौरंगपुर स्थित ब्रह्म विद्यापीठ श्री सत्य कैलाश आश्रम की स्थापना श्रीमत्स्यास्वामी धनराज गिरि जी महाराज ने की थी। क्षेत्र का सबसे पुराना आश्रम अपने वेदांत और प्राचीन ज्ञान के लिए प्रसिद्ध है। यह शंकराचार्य की धार्मिक पीठ है। यह एक सिद्ध पीठ की तरह है, जहां वेद तथा संन्यास से संबंधित ज्ञान की शिक्षा दी जाती है। यह स्थल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। योजना अंतर्गत लगभग 1.38 करोड़ रुपए से पर्यटन विकास किया जाएगा। इसमें 90 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं। यहां पर्यटकों के लिए हॉल, शौचालय, गेट, बेंच, साइनेज सहित कई और कार्य कराए जाएंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मैनपुरी जिले में ग्राम अडूपुर स्थित तुलसीदास मंदिर प्रसिद्ध देवालयों में से एक है। यहां प्रतिदिन रामायण का पाठ होता है। श्रावण मास एवं शिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पर्यटक सुविधा विकसित करने के लिए लगभग 1.23 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं, जिसमें 75 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं। इसमें मल्टीपर्पज हॉल, गेट, बेंच, साइनेज सहित कई और कार्य कराए जाएंगे।

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। घरेलू पर्यटन के मामले में हम देश भर में पहले स्थान पर हैं। विदेशी पर्यटकों के आगमन में भी यह उपलब्धि हासिल करने के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं को विस्तार दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button