उत्तर प्रदेशकासगंजराज्य
कासगंज में डीएम और एसपी ने रैन बसेराओं का किया औचक निरीक्षण

कासगंज। कासगंज शहर के डीएम और एसपी ने रैन बसेराओं का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया
कासगंज शहर की डीएम मेधा रूपम और एसपी अंकिता शर्मा ने अधिकारियों के साथ रैन बसेराओ के निरीक्षण के लिए निकली जहां डीएम और एसपी ने रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर बनाए गए रैन बसेरा ओ का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम और एसपी ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया। डीएम मेधा रूपम में नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैनबसेराओं में व्यवस्था दुरस्त रखें और आलाव जलाए जाएं। जिससे किसी को भी दिक्कत नहीं हो पाए।




