साहित्य भूषण डॉ. उमाशंकर शुक्ल शितिकंठ को मिलेगा मित्र स्मृति अवधी सम्मान

0
4bd1eba9-7415-4b39-bd09-24bd46967ada

लखनऊ। प्रख्यात अवधी साहित्यकार लक्ष्मण प्रसाद मित्र स्मृति अवधी सम्मान इस वर्ष साहित्य भूषण डा. उमाशंकर शुक्ल शितिकंठ को प्रदान किया जायेगा। लक्ष्मण प्रसाद मित्र सेवा संस्थान लखनऊ की चयन समिति के अध्यक्ष अजय साहू, संरक्षिका श्रीमती मनोरमा साहू एव सचिव डॉ. राम बहादुर मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से डॉ शितिकंठ के नाम का चयन किया गया।

पद्‌मश्री विद्याविन्दु सिंह समेत अब तक 8 अवधी साहित्यकारों मिला है सम्मान

यह सम्मान आगामी 2 फरवरी को एक समारोह में प्रदान किया जायेगा। सम्मान स्वरूप ग्यारह हजार रुपये की सम्मान राशि, स्मृति चिह, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र आदि दिया जायेगा। ध्यातव्य है कि वर्ष 2018 से प्रारम्भ हुआ यह सम्मान प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित, पद्‌मश्री विद्याविन्दु सिंह सहित अब तक 8 अवधी साहित्यकारों को दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *