Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

अखिलेश ने BJP पर कसा तंज: किसानों की फसल और जमीन लूट रही, उद्योगपतियों को भारी मुनाफा: अखिलेश

लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर किसानों की लगातार उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियों और उपेक्षात्मक रवैये से किसानों की फसल और जमीन लूट रही है। सरकार किसानों की भूमि और फसलों को सस्ते में उद्योगपतियों को सौंप रही है। जिससे किसानों का आर्थिक नुकसान हो रहा है और उद्योगपतियों को भारी मुनाफा मिल रहा है।

भ्रष्टाचार और योजना के नाम पर लूट: अखिलेश

सपा चीफ अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार किसानों को आवश्यक खाद, बीज, बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं दे पा रही है। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बजट को बढ़ा कर लूट का गोरखधंधा चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है।

बीजेपी सरकार की नीयत पर सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले महीने गेहूं, चना, सरसों और आलू की बुआई के लिए सरकार डीएपी खाद उपलब्ध नहीं करा पाई, और अब यूरिया की भी कमी हो गई है। कई जगहों पर सहकारी समितियों में यूरिया की कमी देखी जा रही है। जो भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति को दर्शाता है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के आक्रोश को नहीं झेल पाएगी और 2027 तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

गन्ना मूल्य पर अखिलेश का सवाल

सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य भी नहीं दे रही है। गन्ना पेराई सत्र आधा से ज्यादा बीत चुका है। लेकिन गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के चलते गन्ने की खेती की लागत बढ़ गई है, लेकिन किसानों को न तो लाभकारी मूल्य मिल रहा है और न ही लागत मूल्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button