Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

RLD प्रोफेशनल मंच की बैठक: किसी भी पार्टी की राजनैतिक ताकत तभी मजबूत होती है जब उसका संगठन मजबूत: त्यागी

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में प्रोफेशनल मंच की बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय मौजूद रहे। 
               
बैठक को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि किसी भी पार्टी की राजनैतिक ताकत तभी मजबूत होती है जब उसका संगठन मजबूत होता है इसी क्रम में उन्होंने पार्टी के संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल मंच के माध्यम से पार्टी में प्रोफेशनल लोगो को पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा और वह सब एक मंच के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने में सक्षम होंगे।
                 
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि पार्टी में सभी को एक साथ मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है जिससे राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों का प्रचार प्रसार सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देष में हों। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों से आग्रह किया वह जल्द जल्द से अपने प्रकोष्ठों को मजबूत करें।

प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल इस मंच के माध्यम से पूरे प्रदेश में अधिवक्ता साथी, डॉक्टर, इंजीनियर एवं अन्य प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ने का अभियान चलाया जायेगा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी एनडीए सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के माध्यम से यूपी ही नहीं पूरे देश में युवाओं को रोजगार के नये अवसर मुहैया करा रहे हैं। प्रोफेशनल मंच का उद्देश्य भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और नीतियों को प्रदेश के प्रोफेशनल लोगों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाना होगा।
                   
इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवकरण सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा एवं राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी डाॅ सुरेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, नरेन्द्र बघेल, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, प्रदेश महासचिव, डाॅ अनिल त्रिपाठी, विनीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button