सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने मनाया डिंपल का जन्मदिन:

कासगंज से अमित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया :गांधी
कासगंज। कासगंज जनपद में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव विनय कुशवाहा के कैंप कार्यालय गंजडुंडवारा पर डिंपल यादव सांसद मैनपुरी का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि सपा सांसद डिंपल यादव स्वस्थ रहें ताकि समाज की निरंतर सेवा करती रहें और दीर्घायु की कामना कर जन्मदिन की बधाई दी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि डिंपल यादव ने हमेशा पार्टी के लिए मेहनत कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। तो वहीं जिला महासचिव विनय कुशवाहा ने कहा कि मैनपुरी सांसद डिंपल यादव लोक सभा में महिलाओं के मुद्दे मजबूती से उठती हैं। उन्होंने हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है।
बड़ी संख्या में सपा के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
रोहिताश यादव जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ कासगंज, राशिद अली समाजवादी विचारक, शाहरूख राज जिलापंचायत सदस्य, अशरफ हुसैन जिला सचिव, असहाब हुसैन जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कासगंज, रीना वर्मा ज़िला अध्यक्ष महिला सभा, आदि समाजवादी साथी उपस्थित रहे