सम्पादकीय

कन्नौज में विश्व के सबसे ऊंचे अशोक स्तम्भ की रखी गई आधारशिला: सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्टने शुरू किया निर्माण कार्य

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले के छिबरामऊ तहसील स्थित नगला लक्षीराम गांव के बुद्ध विहार में विश्व के सबसे ऊंचे अशोक स्तम्भ की आधारशिला रखी गई। इस ऐतिहासिक कार्य की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य ने की। इस मौके पर सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले स्तम्भ का निर्माण शुरू कराया जा रहा है।

भूमि पूजन में धर्मगुरुओं की उपस्थिति

सोशल मीडिया के जरिए जब विदेशी बौद्ध धर्मगुरुओं को इस परियोजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने ओमकार शाक्य से संपर्क किया और कन्नौज में बन रहे इस अशोक स्तम्भ की जगह का निरीक्षण किया। अमेरिका, जापान और तिब्बत से आए बौद्ध विद्वानों ने इस परियोजना का समर्थन किया और दान भी दिया। भूमि पूजन समारोह में बौद्ध, सनातन, जैन, सिख और ईसाई धर्म के प्रमुख धर्माचार्य उपस्थित रहे।

विदेशी बौद्ध गुरु ने दिया शांति का संदेश

दक्षिण कोरिया से आए बौद्ध धर्मगुरु पोमन्यून सुनीम ने शांति का संदेश दिया और समारोह में मौजूद जनसमूह को संबोधित किया। इस भव्य कार्यक्रम में छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, सदर विधायक और मंत्री असीम अरुण, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक और बीजेपी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे।

इस पहल की मंत्री असीम अरुण ने की सराहना

प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, असीम अरुण ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विश्व स्तरीय अशोक स्तम्भ के निर्माण से न केवल छिबरामऊ, बल्कि कन्नौज जिले को भी एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटक इस ऐतिहासिक स्थल को देखने के लिए कन्नौज आएंगे, जिससे जिले में पर्यटन बढ़ेगा।

ओमकार शाक्य ने अशोक स्तम्भ के महत्व को बताया

ओमकार शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक का शांति सन्देश आज भी दुनियाभर में गूंजता है। उनका उद्देश्य दुनिया में शांति और एकता का प्रचार-प्रसार करना था, और इस स्तम्भ के निर्माण के माध्यम से उनका शांति सन्देश फैलाने की मुहिम को और बल मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button