Breaking Newsउत्तर प्रदेशन्यूज़बीटराज्यराष्ट्रीयलखनऊव्यवसायसेहत

लखनऊ में रुधिर आरोग्य इंस्टिट्यूट: रक्त विकारों और बोन मैरो ट्रांसप्लांट का उत्तम इलाज का केंद्र

लखनऊ। राजधानी में रक्त विकारों और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के उपचार के लिए एक नया और भरोसेमंद नाम उभरा है। रुधिर आरोग्य इंस्टिट्यूट ऑफ ब्लड डिसऑर्डर्स एंड बोन मैरो ट्रांसप्लांट। यह केंद्र मरीजों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले उपचार प्रदान करने का संकल्प लेता है। खासकर उन रोगियों के लिए जो रक्त विकारों से जूझ रहे हैं। डॉ. सुनील दबड़घाव, सीनियर क्लिनिकल हेमेटोलॉजिस्ट और बोन मैरो ट्रांसप्लांट फिजिशियन के अनुसार, यह संस्थान उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में रक्त विकारों और कैंसर देखभाल के क्षेत्र में एक नई दिशा देने के लिए तैयार है।

केंद्र में उपलब्ध उच्च-स्तरीय चिकित्सा सेवाएं

रुधिर आरोग्य इंस्टिट्यूट लखनऊ के ओपी चौधरी अस्पताल, रायबरेली रोड, उत्रेठिया में स्थित है और यह वयस्कों और बच्चों में पाए जाने वाले रक्त विकारों जैसे ITP, अप्लास्टिक एनीमिया, ल्यूकेमिया, लिंफोमा, मल्टीपल मायलोमा, तथा अन्य सौम्य और घातक रक्त विकारों का इलाज करता है। साथ ही यह केंद्र बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा भी प्रदान करता है। इस केंद्र ने पिछले 2 वर्षों में कई सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट किए हैं और अब तक 5 ट्रांसप्लांट डॉ. सुनील दबड़घाव की विशेषज्ञ निगरानी में सफलतापूर्वक किए गए हैं।

सस्ती दरों पर बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा

रुधिर आरोग्य इंस्टिट्यूट में ऑटोलॉगस, एलोजेनिक और हैप्लो आइडेंटिकल बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है। सामान्य परिस्थितियों में ऑटोलॉगस ट्रांसप्लांट की लागत लगभग 4.5 से 5.5 लाख रुपये और एलोजेनिक ट्रांसप्लांट की लागत लगभग 8 से 10 लाख रुपये तक होती है। यह लागत सरकारी अस्पतालों के बराबर है, जिससे आम नागरिक भी आसानी से इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा केंद्र पीएमजेवाई और मुख्यमंत्री राहत कोष जैसी सरकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता भी प्रदान करता है।

सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण

केंद्र में डेकेयर वार्ड, सामान्य वार्ड, आइसोलेशन रूम, बीएमटी कमरे और निजी कमरे जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां पर डॉ. सुनील दबड़घाव और डॉ. शिल्पी अग्रवाल जैसे अनुभवी हेमेटोलॉजिस्ट द्वारा 24 घंटे विशेषज्ञ देखभाल प्रदान की जाती है। इसके अलावा, प्रशिक्षित नर्सिंग, पैरामेडिकल और ऑपरेशनल स्टाफ भी पूरी तत्परता के साथ मरीजों को उच्चतम स्तर की देखभाल प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button