Breaking Newsउत्तर प्रदेशकासगंजन्यूज़बीटराज्य

नमैनी गांव में संघ शाखा विस्तार कार्यक्रम का आयोजन: संघ के इतिहास का अवलोकन और योगासन का अभ्यास

कासगंज। कासगंज नमैनी गांव के मैदान में संघ शाखा विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवक एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में संघ से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों को संघ के इतिहास से अवगत कराया और उन्हें हिंदू समाज को संगठित रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न योगासन भी किए, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण बने।

कार्यक्रम की शुरुआत संघ की प्रार्थना से हुई, जिसके बाद सह जिलासंघचालक होशियार सिंह ने विस्तार से संघ के इतिहास और शाखा विस्तार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाखा विस्तार के तहत अब तक 65 शाखाओं का गठन किया जा चुका है और 1846 स्वयंसेवक संघ से जुड़ चुके हैं।

खंड कार्यवाहक पुष्पेंद्र कुमार ने संघ की स्थापना की कहानी साझा करते हुए बताया कि संघ की स्थापना 1925 में हुई थी, और तब से अब तक यह लगातार विस्तार कर रहा है। उन्होंने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य समाज में व्यक्तित्व निर्माण करना है, और इसी उद्देश्य के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम में विभिन्न योगासन, तिष्ठयोग और समता के अभ्यास हुए, जिनका नेतृत्व जयपाल ने किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button