Breaking Newsउत्तर प्रदेशन्यूज़बीटराज्यराष्ट्रीयलखनऊव्यवसाय

UPMRC: आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन पर बॉक्स पुशिंग तकनीक के जरिए सब-वे का निर्माण शुरू 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन पर बॉक्स पुशिंग तकनीक के जरिए सब-वे का निर्माण शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया में निर्धारित आकार के प्रीकास्ट बॉक्स को जैक की मदद से सड़क के दूसरी ओर धकेलर सब-वे का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सब-वे का निर्माण प्रारंभ हो गया है। इस तकनीक के प्रयोग से एमजी रोड पर यातायात प्रभावित नहीं होगा।

8 मीटर चौड़े व 5 मीटर ऊंचे आकार के बॉक्स 

बॉक्स पुशिंग तकनीक का प्रयोग कर सब-वे के निर्माण हेतु यूपी मेट्रो ने आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन पर सबसे पहले लगभग 8 मीटर चौड़े व 5 मीटर ऊंचे आकार के बॉक्स की कास्टिंग की गई। इसके बाद अब इन बॉक्स को जैक की मदद से भीतर की ओर धकेला जा रहा है। इस दौरान बॉक्स को भीतर की ओर पुश करते हुए मिट्टी को लगातार बाहर निकाला जाएगा। पूरा सब-वे लगभग 31 मीटर लंबा होगा।

आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन पर प्रथम कॉरिडोर

ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनाया जा रहा है, जिसमें 27 स्टेशन हैं। इन दोनों कॉरिडोर के लिए आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन पर जंक्शन बनाया जा रहा है। आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन पर प्रथम कॉरिडोर के भूमिगत स्टेशन एवं दसरे कॉरिडोर के ऐलिवेटिड स्टेशन को जोड़ा जाएगा। इस सब-वे की मदद से यात्री सड़क के दोनों ओर से स्टेशन में प्रवेश कर पाएंगे। इसके साथ ही यात्रियों के लिए एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर में ट्रेन पकड़ने में भी सुगमता होगी।

गौरतलब है कि आगरा मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर में ताज ईस्ट गेट से मनःकामेश्वर मेट्रो स्टेशन के बीच सफलतापूर्वक मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रथम कॉरिडोर के शेष भाग एवं आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दूसरे कॉरिडोर में निर्माण कार्य किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button