Breaking Newsनई दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री.….!

नईदिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा इसका ऐलान हो गया है। दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा ने बुधवार को अपने नए सीएम के नाम पर मुहर लगा दी है।सूत्रों के अनुसार रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री इस बात पर मुहर लगाने विधायक डाल की बैठक शुरू हो गई है। थोड़ी ही देर में राजधानी दिल्ली की सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा आज अपने नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा देगी। दिल्ली में भाजपा शाम को होने वाली बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके लिए रविशंकर और ओपी धनखड़ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही कई नाम मुख्यमंत्री की रेस में चल रहे हैं। हालांकि नाम पर अंतिम निर्णय चल रही भाजपा विधायक दल की बैठक में ही होगा। बैठक में वरिष्ठ नेता नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों से फीडबैक लेंगे,जो पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हुए पर्यवेक्षक के रूप में काम करेंगे। बैठक के तुरंत बाद नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने की संभावना है। भाजपा ने इस बार दिल्ली में 70 में 48 सीटें जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली में मुख्यमंत्री के साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्री बनने वालों के नामों का ऐलान शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही किया जाएगा। विधायक दल की बैठक के साथ ही रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर- शोर से जारी हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता, कारोबारी और गणमान्य व्यक्ति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button