आध्यात्म एवं राशिफल

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर करें बेंगलुरु के इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन, अभी बनाएं यात्रा का प्लान

इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी 2025, दिन बुधवार को मनाया जा रहा है। इस खास दिन का इंतजार शिव भक्तों को जरुर रहता है। अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं या फिर महाशिवरात्रि के दौरान बेंगलुरु की ट्रिप पर हैं, तो आप यहां के सबसे लोकप्रिय शिव मंदिर जरुर जाएं। महाशिवरात्रि के दौरान यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाएं भोले बाबा की पूजा करती है। लेकिन सुहागिन के साथ-साथ हर कोई मंदिर में भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। आइए आपको बताते हैं बेंगलुरु में महादेव के कुछ प्रसिध्द मंदिरों के बारे में :-

शिवोहम शिव मंदिर
यह मंदिर के बेंगलुरु का सबसे फेमस है। इस मंदिर में भोलेनाथ की एक विशाल और सुंदर प्रतिमा है। जिसकी उंचाई लगभग 108 फीट बताई जा रही है। इस मंदिर में भगवान शिव की ध्यान मुद्रा में प्रतिमा स्थित है। इस मंदिर में एक ही जगह पर 12 ज्योतिर्लिगों के दर्शन हो जाएंगे।
श्री प्रसन्न पार्वती समेथा श्री सोमेश्वर स्वामी मंदिर
महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर में जाना काफी शुभ होता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर बेंगलुरु के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह मंदिर बेंगलुरु के मुरुगेशपाल्या क्षेत्र में स्थित है, यहां पर आप शहर के अन्य स्थानों से आसानी से पहुंच जाएं।
सोमेश्वर स्वामी मंदिर, हलासुरु
यह मंदिर ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी काफी फेमस है। दरअसल, इस मंदिर का इतिहास चोल वंश के समय का बताया गया है। इसी कारण से यह मंदिर भगवान शंकर के सबसे पुराने मंदिरों की लिस्ट में से एक है। इस मंदिर की दीवारों में विजयनगर शैली की वास्तुकला की देखने को मिलेगी। यह मंदिर हलसूरु (उल्सूर), बेंगलुरु, कर्नाटक में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button