राजनीति

“Women’s Day Travel Ideas: गर्ल गैंग के साथ करें इन जगहों की सैर, ट्रिप होगी यादगार!”

आजकल ज्यादातर लोगों को घूमना-फिरना काफी पसंद होता है। लड़कियों को भी घूमने का काफी शौक होता है लेंकिन वह घूमने प्लान कम ही बना पाती है। इसलिए आप इस बार महिला दिवस पर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। वैसे तो यह एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है। इस खास अवसर पर आप अपनी महिला गैंग के साथ घूमने का बनाएं प्लान। इस लेख में हम आपको अपनी गर्ल गैंग के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगहें बताने जा रहे हैं।
गोवा 
आप अपनी गर्ल गैंग के साथ गोवा जा सकते हैं। यहां पर बीचेस, नाइटलाइफ और शांत वातावरण काफी लोकप्रिय है। मार्च के दौरान गोवा में घूमना सबसे बढ़िया है। इस समय ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं।
ऋषिकेश
 ऋषिकेश गंगा नदी के किनारे हिमालय की तलहटी में बसा एक खूबसूरत शहर है, जो कि उत्तराखंड में स्थित है। ऋषिकेश योग और ध्यान की प्रेक्टिस के लिए फेमस है। ये जगह आध्यात्मिक साधकों और रोमांच के शौकीनों के लिए सबसे बढ़िया है।
जयपुर
पिंक सिटी जयपुर शहर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित डेस्टिनेशन में से एक है। यहां आप वीकेंड पर घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं। जयपुर में सुंदर रिसॉर्ट हैं, जहां आप सहेलियों के काफी एन्जॉय कर सकते हैं। इस शहर के ऐतिहासिक किला को जरुर देख सकते हैं।
मनाली
महिला दिवस पर अपनी सहेलियों के साथ घूमने के लिए आप हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में घूमने जा सकते हैं। यहां पर मार्च के महीने में फ्रेश स्नो देखने को मिल जाएगी। यहां पर घूमने के लिए हिडिम्बा मंदिर, मॉल रोड और एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button