उत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर देहात के सरकारी स्कूलों में नई पहल: कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को मिलेगा ऑनलाइन रिजल्ट, ऑफलाइन विकल्प भी उपलब्ध

1 से 8 तक के छात्रों को मिलेगा ऑनलाइन रिजल्ट।

कानपुर देहात में सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं के लिए डिजिटल पहल की है। परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी। विभाग ने 29 मार्च को एक साथ सभी परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है।

 

इस बार की खास बात यह है कि परिणाम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध होंगे। जिले में कुल 1925 परिषदीय विद्यालय और एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है। सभी छात्रों के परिणाम प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इससे छात्रों को भविष्य में भी अपने परीक्षा परिणाम देखने में सुविधा होगी।

बीएसए अजय कुमार मिश्रा के अनुसार, ऑनलाइन रिजल्ट अपलोड करने का काम शुरू हो चुका है। छात्र प्रेरणा पोर्टल से अपना अंक पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से उन छात्रों के लिए लाभदायक होगी, जिनका परीक्षा परिणाम कभी खो जाए। सभी प्रधानाध्यापकों को परीक्षा समाप्ति के तुरंत बाद रिजल्ट अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। 29 मार्च को ही छात्रों को उनके रिपोर्ट कार्ड भी वितरित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button