उत्तर प्रदेशराज्य

अंबेडकर जयंती पर भाजपा का खास अभियान: गाजीपुर में नेताओं ने की प्रतिमाओं की सफाई, जलाए दीप

गाजीपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिले भर में अंबेडकर की प्रतिमाओं की सफाई की और दीप प्रज्ज्वलित किए।

 

लंका स्थित अंबेडकर प्रतिमा परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता ने महाराजगंज के सराय मुनीमाबाद में प्रतिमा की सफाई कर दीप जलाया।

दीप प्रज्वल्लित कर मनाई जयंती।

पारा ग्राम पंचायत में निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रतिमा की सफाई कर दीप प्रज्ज्वलित किया। मनिहारी प्रथम मंडल के बरहट ग्राम पंचायत में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने प्रतिमा की धुलाई की और शाम को दीप जलाए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, जिला मंत्री सुरेश बिंद, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button