उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा शुरू: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद परीक्षा केंद्र में हुई प्रवेश, परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी 

लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में आज से पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आगाज हो रहा।

लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज से शुरू हो गई। 13 जून तक चलने वाले इस परीक्षा को लेकर लखनऊ में 16 केंद्र बनाए गए है। हालांकि, पहले दिन सिर्फ एक केंद्र पर परीक्षा होनी है।

.

पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले हर अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक जांच होगी। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने इस संबंध में सभी प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारियों को आदेश जारी किया है। हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेशभर में नोडल अधिकारी की तैनाती

परीक्षा को लेकर नोडल अधिकारी और केंद्र पर्यवेक्षक ने केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मॉक टेस्ट भी किया गया। नोडल अधिकारी की ओर से कंप्यूटर नोड्स की जांच कर संबंधित केंद्रों की रिपोर्ट परिषद के कंट्रोल रूम को भेजा गया।

परीक्षा निगरानी के लिए नोडल अधिकारी और केंद्र पर्यवेक्षक को दिशा निर्देश जारी किया गया है। परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर सर्वर के अलावा किसी तरह के इंटरनेट कनेक्शन नहीं होंगे। कंप्यूटर में एक की-बोर्ड और माउस के अलावा कुछ भी नहीं होगा। बायोमेट्रिक जांच के बाद 30 मिनट पहले कंप्यूटर पर परीक्षार्थियों को पहुंचना होगा।

प्रदेश भर में बने इतने केंद्र

संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि 5 से 13 जून तक राजधानी सहित प्रदेश के 171 केंद्रों पर 3 पालियों में पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 8 से 10:30 तक, दूसरी पाली दोपहर 12 से 2:30 बजे तक और तीसरी पॉली शाम 4 बजे से 6:30 तक होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button