उत्तर प्रदेशराज्य

bपुलिस भर्ती में नौकरी का झांसा देकर फिरोजाबाद में दंपती समेत तीन आरोपियों ने 24 युवाओं से ठगे 1.56 करोड़ रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

फिरोजाबाद में पुलिस भर्ती के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मक्खनपुर पुलिस ने एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 24 युवाओं से 1.56 करोड़ रुपये की ठगी की।

 

मामले का खुलासा तब हुआ जब गांव अरमराजट्ट के राकेश कुमार ने एसएसपी सौरभ दीक्षित को शिकायत की। शिकोहाबाद के सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने जांच की। राकेश की मुलाकात औरेया जिले के एरवा कटरा निवासी प्रमोद कुमार के यहां आरोपी दंपती गंगादत्त और नीलम देवी से हुई थी।

दंपती ने दावा किया कि उनकी पहुंच प्रमुख सचिव और पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों तक है। उन्होंने 386 पदों की भर्ती का विज्ञापन दिखाया। इनमें 361 पद सिपाही के थे। आरोपियों ने परीक्षा में पास करवाकर नौकरी दिलाने का वादा किया।

राकेश ने अपने परिवार, रिश्तेदारों और एनजीओ स्टाफ के 24 लोगों के फॉर्म भरवाए। एक साल में आरोपियों ने 1.56 करोड़ रुपये वसूल लिए। आवेदकों को प्रशिक्षण के लिए इटावा भेजा गया। वहां पहुंचने पर धोखाधड़ी का पता चला।

पुलिस ने मुख्य आरोपी गंगादत्त, उसकी पत्नी नीलम देवी और प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button