खेल

कानपुर में बिजली फॉल्ट के बढ़ते मामले: 23 संवेदनशील उपकेंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग, भीड़ के कारण कामकाज हो रहा प्रभावित 

कानपुर में भीषण गर्मी के कारण बिजली फॉल्ट की संख्या में वृद्धि हुई है। बिजली कर्मचारी 24 घंटे फॉल्ट ठीक करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

 

केस्को MD के ओएसडी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि गर्मी के दिनों में लोड बढ़ने से उपकेंद्रों से फॉल्ट की सूचनाएं लगातार आ रही हैं। विभाग की जिम्मेदारी है कि फॉल्ट को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

हालांकि, कई उपकेंद्रों पर फॉल्ट की मरम्मत के दौरान भीड़ जमा हो जाती है। यह भीड़ कर्मचारियों के काम में बाधा उत्पन्न करती है। कुछ स्थानों पर हंगामे की घटनाएं भी सामने आई हैं। दयानंद विहार उपकेंद्र में हुए हंगामे के संबंध में विभाग ने शिकायत दर्ज कराई है।

इस समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग ने पुलिस को पत्र प्रेषित कर अनुरोध किया है कि 23 संवेदनशील बिजली उपकेंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल दिया जाए । इससे कर्मचारी कम समय में फॉल्ट ठीक कर सकेंगे और बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल की जा सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button