आध्यात्म एवं राशिफलउत्तर प्रदेशराज्यशाहजहांपुर

हाईटेंशन तार से दो कांवरियों की मृत्यु अन्य घायल

शाहजहांपुर में कांवरियों को ले जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली का डीजे हाई टेंशन लाइन से टकरा गया । करंट लगने से ट्रैक्टर ट्राली में सवार दो कांवरिए नीचे गिर गए।इस दुर्घटना में दोनों कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही दो अन्य कांवरिये घायल हुए हैं।ये सभी भक्त गांव से जलाभिषेक के लिए कछला घाट से गंगाजल भरने जा रहे थे। फिलहाल घायल कांवरियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना थाना परौर क्षेत्र के कुंडरिया गांव की है।

सीओ अजय राय ने संवाददाताओ को बताया है कि गांव के लोग जलाभिषेक करने के लिए जल लेने कछला घाट जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली का डीजे काफी ऊंचा था जिस पर लोग डांस कर रहे थे। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगा डीजे हाई टेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतर आया। इसी बीच करंट लगने की वजह से चार कांवरिया ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिर गए। इनमें से एक कांवरिया की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। जबकि दूसरे कांवरिये ने गंभीर रूप से घायल होने की वजह से दम तोड़ दिया। साथ ही दो अन्य भी घायल हो गए। करंट लगने की खबर के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवरियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही दो मृतक कांवरियों के शवों को भी कब्जे में ले लिया है। इस  घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है।

शाहजहांपुर से धर्मेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button