उत्तर प्रदेशराज्य
मथुरा: फतिया गांव में 50 हजार लीटर की टंकी से 275 परिवारों तक पहुंचेगा शुद्ध गंगाजल
August 19, 2025
0 68 1 minute read

मथुरा के फराह ब्लॉक के फतिया गांव में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। गांव में 50 हजार लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा, जिसका शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। इस परियोजना पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार शर्मा के अनुसार, गांव की करीब 1500 की आबादी को शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए 3.30 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी। इसके जरिए 275 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जाएंगे।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि यह योजना ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगी और प्रधानमंत्री के “हर घर जल” संकल्प को पूरा करने में सहायक होगी। ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत किया और कहा कि टंकी बनने से न केवल पेयजल संकट दूर होगा बल्कि उन्हें शुद्ध गंगाजल पीने का लाभ भी मिलेगा।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, स्थानीय गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने इस योजना के लिए आभार व्यक्त किया।
August 19, 2025
0 68 1 minute read




