उत्तर प्रदेशराज्य

महराजगंज: एसएसबी जवानों ने साइकिल रैली से दिया स्वास्थ्य व पर्यावरण बचाने का संदेश

रैली का शुभारंभ वाहिनी मुख्यालय के मुख्य द्वार से हुआ। यह रामपुर गांव और चिउराहा रोड होते हुए पुनः मुख्यालय में आकर समाप्त हुई। इस दौरान जवानों और अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

रैली में भारत माता की जय के नारों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए। इस अवसर पर कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने कहा कि फिटनेस अपनाना और साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »