राष्ट्रीय

उत्तर भारत में ठंड का कहर, कश्मीर में -4 डिग्री पहुंचा तापमान; कड़ाके की सर्दी के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, जिसके चलते मौसम विभाग ने कई शहरों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस त …और पढ़ें

 उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। देश के अधिकांश हिस्सों में पारा लगातार गिर रहा है। जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है, तो दूसरी ओर मैदानी इलाकों में लगातार तापमान में कमी देखने को मिल रही है।

इन सब के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी सोमवार को देश के कई हिस्सों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के 10 से अधिक शहरों में आज से घने कोहरे की शुरुआत होने जा रही है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। आइए आपको बताते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में आज मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह लोगों को लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। बढ़ते प्रदूषण के बीच मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों के लिए एक नई टेंशन दी है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। दिल्ली एवं आसपास के सटे इलाकों में तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

यूपी के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के करीब सभी जिलों में तापमान में कमी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 10,11 और 12 दिसंबर को यूपी में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में लगाता कमी देखने को मिलेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में दिन के समय धूप खिलने से मौसम सुहाना रहेगा; सुबह और शाम को तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

Weather News (6)

बिहार का मौसम

बिहार के सभी जिलों में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कई शहरों में सुबह होते ही कोहरा छा जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और कमी देखने को मिल सकती है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के अनुसार, राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज अधिकांश बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक कमी देखने को मिल सकती है। विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती है।

Weather News (5)

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

जहां एक ओर उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है, तो दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। तमिलनाडु के क्षेत्रिय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को बताया कि राज्य के कई हिस्सों में 12 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्वी मानसून दक्षिणी जिलों में मजबूत हो गया है, जिसके कारण बड़े हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

कई शहरों में कोहरे क चेतावनी

गौरतलब है कि उत्तर भारत के 10 शहरों में आज से घने कोहरे की शुरुआत देखने को मिल सकती है। इस बात की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग ने बताया कि कानपुर, प्रयागराज, टुंडला, चंडीगढ़, दिल्ली, नैनीताल, अमृतसर और शिमला समेत कई शहरों में इस हफ्ते घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

रविवार को कहां रहा कितना तापमान?

जानकारी के अनुसार, रविवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित अमरनाथ यात्रा बेस कैंप में सबसे कम तापमान -4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री के बीच दर्ज किया गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मध्य प्रदेश, विदर्भ और महाराष्ट्र, छत्तीसगढ और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button