अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये लगभग एक साल की बातचीत के बाद एक रक्षा समझौते का मसौदा तैयार कर रहे हैं। पाकिस्तान के रक्षा उत्पादन मंत्री रजा हयात हरराज ने इसकी पुष्टि की। तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने बातचीत की पुष्टि की, लेकिन बताया कि अभी तक कोई समझौता हस्ताक्षरित नहीं हुआ है। तीनों देशों के बीच अंतिम सहमति आवश्यक है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाएगा। prefferd source google News Article Hero Image पाकिस्तान-सऊदी अरब और तुर्किये करने वाले हैं रक्षा समझौता (फाइल फोटो) HighLights पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किये रक्षा समझौते का मसौदा तैयार। एक साल की बातचीत के बाद बना त्रिपक्षीय समझौता। अंतिम सहमति के लिए तीनों देश कर रहे विचार-विमर्श। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के रक्षा उत्पादन मंत्री ने बताया कि लगभग एक साल की बातचीत के बाद पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने एक रक्षा समझौते का मसौदा तैयार कर लिया है। रजा हयात हरराज ने कहा कि तीनों देशों के बीच संभावित समझौता पिछले साल घोषित सऊदी-पाकिस्तान द्विपक्षीय समझौते से अलग है। समझौते को पूरा करने के लिए तीनों देशों के बीच अंतिम सहमति आवश्यक है। हरराज ने कहा, “पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किये त्रिपक्षीय समझौता पहले से ही प्रक्रियाधीन है।” समझौते का मसौदा हमारे पास पहले से ही मौजूद है। यह मसौदा सऊदी अरब और तुर्किये के पास भी है। तीनों इस पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। यह समझौता पिछले 10 महीनों से मौजूद है।” विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें LATEST वोट डालने गईं Hema Malini को मिला VIP ट्रीटमेंट तो भड़के सीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बनेंगे तीन अत्याधुनिक पार्किं मुंबई में बनेगा बिहार भवन, इलाज कराने गए लोगों को मिलेगी ठहर कानपुर में 100 की रफ्तार से आ रही कार की टक्कर से मिस्त्री क AI और नई तकनीकों के साथ ‘विकसित भारत’ का नेतृत्व करेगा यूपी, रंगदारी के लिए गोली चलाने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूट आपका बच्चा भी गंडमूल नक्षत्र में जन्मा है? क्यों 27 दिनों तक टच स्क्रीन से चालू-बंद होंगी शहर की स्ट्रीट लाइट, खंभों पर स बिहार सरकार का अहम फैसला; 11 जिला अस्पताल और 180 सीएचसी बनें विदेश से ऑपरेट हो रहा है गैंगस्टर हाशिम बाबा का नेटवर्क, दिल वोट डालने गईं Hema Malini को मिला VIP ट्रीटमेंट तो भड़के सीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बनेंगे तीन अत्याधुनिक पार्किं मुंबई में बनेगा बिहार भवन, इलाज कराने गए लोगों को मिलेगी ठहर कानपुर में 100 की रफ्तार से आ रही कार की टक्कर से मिस्त्री क AI और नई तकनीकों के साथ ‘विकसित भारत’ का नेतृत्व करेगा यूपी, रंगदारी के लिए गोली चलाने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूट आपका बच्चा भी गंडमूल नक्षत्र में जन्मा है? क्यों 27 दिनों तक टच स्क्रीन से चालू-बंद होंगी शहर की स्ट्रीट लाइट, खंभों पर स बिहार सरकार का अहम फैसला; 11 जिला अस्पताल और 180 सीएचसी बनें विदेश से ऑपरेट हो रहा है गैंगस्टर हाशिम बाबा का नेटवर्क, दिल यह वीडियो भी देखें Play 0:00 / 3:25 Settings Enter fullscreen mode तुर्किये ने क्या कहा? तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने कहा कि बातचीत हुई थी, लेकिन किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए गए थे। हमारे पास एक प्रस्ताव है। सभी क्षेत्रीय देशों को ‘सुरक्षा के मुद्दे’ पर सहयोग के लिए एक मंच बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए। क्षेत्रीय मुद्दों का समाधान तभी हो सकता है जब संबंधित देश एक-दूसरे पर भरोसा करें। फिदान ने पाकिस्तान या सऊदी अरब का नाम लिए बिना कहा, ”फिलहाल, बैठकें और बातचीत चल रही हैं, लेकिन हमने किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। हमारे राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन का दृष्टिकोण एक ऐसे समावेशी मंच का है जो व्यापक और बड़ा सहयोग और स्थिरता पैदा करे।”

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के दो हफ्ते बाद वहां से तेल निकालकर बेचना शुरू कर दिया है। पहली बिक्री में 50 करोड़ डॉलर का तेल बेचा गया। ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि अमेरिका वेनेजुएला का संचालन करेगा और उसके विशाल तेल भंडार का उपयोग करेगा। तेल बिक्री से प्राप्त राजस्व अमेरिकी नियंत्रित खातों में रखा जा रहा है। अमेरिका ने एक और वेनेजुएला से जुड़े तेल टैंकर को जब्त किया है।

HighLights

  1. अमेरिका ने वेनेजुएला का 50 करोड़ डॉलर का तेल बेचा।
  2. राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका का कब्जा।
  3. अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़ा एक और टैंकर जब्त किया।

वेनेजुएला पर हमले के महज दो हफ्ते के अंदर अमेरिका ने इस दक्षिण अमेरिकी देश से तेल निकालकर बेचना शुरू कर दिया है। उसने पहली बिक्री के तौर 50 करोड़ डालर का तेल बेचा है।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के 11 दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिका ने तीन जनवरी को सैन्य अभियान चलाकर मादुरो को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहीं डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।

ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका वर्षों तक वेनेजुएला का संचालन करेगा और इसके विशाल तेल भंडार से तेल निकालेगा। न्यूयार्क आधारित न्यूज आउटलेट सेमाफोर ने ट्रंप प्रशासन के हवाले से यह खबर दी। उसकी रिपोर्ट के अनुसार, तेल बिक्री से प्राप्त राजस्व को अमेरिकी सरकार द्वारा नियंत्रित बैंक खातों में रखा गया है।

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि मुख्य खाता कतर में है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता टेलर रोजर्स ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ एक ऐतिहासिक ऊर्जा सौदा किया है, जो मादुरो की गिरफ्तारी के बाद हुआ। यह अमेरिकी और वेनेजुएला के लोगों के लिए लाभकारी होगा।

वेनेजुएला से जुड़ा एक और टैंकर जब्त

रायटर के अनुसार, अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े एक और तेल टैंकर को जब्त किया है। वेनेजुएला के तेल निर्यात पर शिकंजा कसने के प्रयास में अमेरिका द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत इस टैंकर को पकड़ा गया है। मध्य दिसंबर से चलाए जा रहे अभियान के तहत निशाना बनाया गया यह छठा टैंकर है।

इस पर गुयाना का झंडा लगा है। अमेरिकी सेना की दक्षिणी कमान ने एक बयान में बताया, ‘अमेरिकी बलों ने कैरेबियाई क्षेत्र में वेरोनिका नामक टैंकर का पकड़ा है।’ यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो की मुलाकात से पहले हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button