अन्य

विजय देवरकोंडा व रश्मिका मंदाना उदयपुर में करेंगे शादी, हैदराबाद में होगा रिसेप्शन

तेलुगु सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें जोर पकड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में एक शाही और निजी समारोह में विवाह करेंगे। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन आयोजित होगा। हालांकि, कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिसेप्शन कार्ड वायरल होने से अटकलें तेज हैं।

HighLights

  1. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर में करेंगे शादी
  2. तेलुगु और कूर्गी रीति-रिवाजों के साथ 26 फरवरी को होगी शाही शादी

तेलुगु सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा व रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों उदयपुर में एक शाही लेकिन निजी समारोह में विवाह करेंगे, जिसके बाद हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

हालांकि, दोनों ने अपने शादी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर रिसेप्शन के कार्ड की तस्वीरें प्रसारित होने के बाद इन चर्चाओं को बल मिला है। इस कार्ड के अनुसार शादी 26 फरवरी को होगी।

उदयपुर में करेंगे शादी

बताया जा रहा है कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उन्होंने उदयपुर को चुना है। सूत्रों के अनुसार शादी से पहले की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो सकती हैं। खास बात यह है कि इस समारोह में दोनों परिवारों की परंपराओं का सम्मान करते हुए तेलुगु व कूर्गी रीति-रिवाजों का मिश्रण देखने को मिलेगा।

4 मार्च को रिसेप्शन

वहीं, रिसेप्शन 4 मार्च को हैदाराबाद के ताज कृष्णा होटल में होगा। इस समारोह में तेलुगु फिल्म जगत के बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button