मनोरंजन

12 साल बाद सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी Sidharth Malhotra और Parineeti Chopra की ये फिल्म, फैंस हुए एक्साइटेड

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ 12 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। 2014 में आई यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म दर्शकों के बीच कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल कर चुकी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ 6 मार्च को होगी री-रिलीज।
  2. सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।
  3. 12 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रही है यह फिल्म।

 साल 2014 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ (Hasee Toh Phasee) में परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने पिछले 12 सालों में एक कल्ट फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है।

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के फैंस के लिए बड़ी खबर है। जानकारी के अनुसार उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में री-रिलीज होने वाली है। पीवीआर आईएनओएक्स ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में घोषणा की कि फिल्म 6 मार्च को फिर से रिलीज होगी।

अनुराग कश्यप ने लिखे हैं फिल्म के डायलॉग्स

करण जौहर, विकास बहल, विक्रम आदित्य मोटवाने और अनुराग कश्यप द्वारा निर्मित ‘हंसी तो फंसी’ से विनील मैथ्यू ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। फिल्म में होने वाले दूल्हे निखिल (सिद्धार्थ) और साइंटिस्ट मीता (परिनीति) के बीच एक अनोखे प्रेम प्रसंग की कहानी दिखाई गई है, जिनके साथ शादी से पहले बहुत कुछ घटित होता है। अनुराग कश्यप ने फिल्म के डायलॉग्स भी लिखे थे।

Parineeti (3)

हंसी तो फंसी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और लगभग 36.5 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, फिल्म की असली सफलता इसके थिएटर रन के बाद शुरू हुई। फिल्म में दिखाए गए खूबसूरत रोमांस और इसके बेहतरीन गानों ने एक अलग ही फैन बेस तैयार कर लिया।

करण जौहर ने जाहिर की खुशी

फिल्म की री रिलीज के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा, “हंसी तो फंसी मेरे दिल में एक खास जगह रखती है। यह फिल्म दो अलग-थलग लोगों की प्रेम कहानी है, जैसा कि मैं इसे प्यार से कहता हूं। यह इस विचार का जश्न मनाती है कि आप परफेक्शन से प्यार नहीं करते; आप अराजकता से, व्यक्तित्व से, उस व्यक्ति से प्यार करते हैं जो आपकी दुनिया को खुशी से उलट-पुलट कर देता है। दर्शकों को सिनेमाघरों में उस जादू को फिर से अनुभव करते देखना रोमांचक है।”

Parineeti (4)

इस फिल्म में परिणीति और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री को खूब पसंद किए जाने के बावजूद दोनों एक्टर्स दोबारा फिर किसी फिल्म में नजर नहीं आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button