अंतर्राष्ट्रीय

दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ईरान ने फिर किया हमला, हताहतों की सूचना नहीं; चारों तरफ फैला धुआं

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में शुक्रवार को तेज धमाके की आवाज से शहर दहल गया। धमाके के बाद इमारतों में कंपन महसूस किया गया और काला धुआं छा गया।

HighLights

  1. दुबई में शुक्रवार को तेज धमाके की आवाज सुनी गई
  2. धमाके से इमारतों में कंपन हुआ और काला धुआँ दिखा
  3. अधिकारियों ने पुष्टि की, घटना में कोई घायल नहीं हुआ

ईरान-इजरायल युद्ध अब 14वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस बीच शुक्रवार को दुबई में जोरदार धमाकों ने पूरे शहर को हिला दिया। शहर के केंद्रीय इलाके में तेज आवाजें गूंजीं और काला धुआं आसमान में फैल गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में घटनास्थल के ठीक पीछे बुर्ज खलीफा साफ नजर आ रहा है।

दुबई पुलिस और स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह धमाका इंटरसेप्टेड मिसाइल या ड्रोन के मलबे के कारण हुआ। घटना में दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (DIFC) क्षेत्र में एक बिल्डिंग की बाहरी दीवार को मामूली नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया है।

दुबई की इमारत में धमाका

यह घटना मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच हुई है, जो 28 फरवरी को शुरू हुआ था। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में कई हमले किए हैं, जिसमें अमेरिकी सैनिकों और नागरिकों सहित 24 लोगों की मौत हो चुकी है। पहले भी गुरुवार को डाउनटाउन दुबई में ड्रोन से जुड़ी छोटी घटना रिपोर्ट हुई थी, जहां अल बदआ क्षेत्र में धमाके सुनाई दिए थे।

ईरान की जवाबी कार्रवाई

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई की मुख्य सड़क शेख जायद रोड से सायरन की आवाजें लगातार सुनाई दे रही थीं। यह हमला ईरान की जवाबी कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है। दुबई, जो कभी सुरक्षित और शांतिपूर्ण शहर के रूप में जाना जाता था, अब युद्ध की छाया में है। दुबई के नागरिक और पर्यटक दोनों ही चिंतित हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button