बिहार

RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस डेट को होगा घोषित, साइट SMS एवं डिजिलॉकर से चेक कर सकेंगे परिणाम

आरबीएसई 12th रिजल्ट 31 मार्च तक जारी किया जाना है। नतीजे जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट के साथ ही SMS एवं डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

 राजस्थान बोर्ड 12th कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 तक करवाया गया था जिसमें 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। बोर्ड की ओर से सभी छात्रों की कॉपियों की जांच पूरी की जा चुकी है और जल्द ही रिजल्ट जारी होने की बारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा इंटरमीडिएट (12th) का रिजल्ट 31 मार्च तक हर हाल में जारी कर दिया जायेगा।

राजस्थान बोर्ड शैक्षिक सत्र में कर रहा बदलाव

राजस्थान बोर्ड की ओर से शिक्षा में सुधार के लिए नए नए कदम उठाये जा रहे हैं। इस बार से नए सेशन की शुरुआत 1 अप्रैल से होनी है जिसके चलते सभी कक्षाओं का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी किया जायेगा। बोर्ड की ओर से 11th कक्षा तक नतीजे जारी हो चुके हैं और केवल 12th रिजल्ट जारी होना बाकी है।

तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ होगा जारी

आरबीएसई की ओर से तीनों ही स्ट्रीम (आर्ट्स/ कॉमर्स/ साइंस) के साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय का परिणाम भी घोषित किया जायेगा। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित होगा जहां से आप सीधे स्ट्रीम के अनुसार परिणाम की जांच कर पाएंगे।

वेबसाइट के साथ ही SMS एवं डिजीलॉकर से भी नतीजे कर पाएंगे चेक

राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट के अलावा 12वीं का रिजल्ट डिजीलॉकर के ऐप, वेबसाइट results.digilocker.gov.in एवं SMS से भी चेक किया जा सकेगा। एसएमएस से नतीजे चेक करने के लिए आपको मैसेज बॉक्स में RJ12 Roll Number लिखकर 5676750 पर भेजना होगा।

rbse 12th result 2026

वेबसाइट से नतीजे चेक करने की स्टेप्स

  • स्टेप 1: आरबीएसई 12th रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • स्टेप 2: होम पेज पर 12th क्लास रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद स्ट्रीम चुननी होगी ।
  • स्टेप 3: अब रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • स्टेप 4: स्क्रीन पर मार्कशीट की डिजिटल कॉपी ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक कर लें और उसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button