लखनऊ

UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच 4 अप्रैल तक बढ़ी, अब अप्रैल के तीसरे-चौथे सप्ताह में आ सकता है रिजल्ट

लखनऊ
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन की अंतिम तिथि को 1 अप्रैल से बढ़ाकर अब 4 अप्रैल 2026 तक कर दिया है। इसके चलते रिजल्ट जारी होने में भी देरी की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल, इस बार ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों के कारण मूल्यांकन कार्य तय समय पर पूरा नहीं हो सका। ऐसे में बोर्ड ने आधिकारिक रूप से मूल्यांकन अवधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। साथ ही सभी मूल्यांकन केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि 5 अप्रैल तक एवार्ड लिफाफे क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा कर दिए जाएं।

अब मूल्यांकन प्रक्रिया 4 अप्रैल तक चलेगी, जिसके बाद रिजल्ट तैयार करने में लगभग 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में 15 अप्रैल तक परिणाम जारी होना मुश्किल माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यूपी बोर्ड रिजल्ट 18 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है।

इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं मिलाकर 52 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। छात्रों को शुरुआत में डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होगी, जबकि मूल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूल से प्राप्त की जा सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button