Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने क्रिसमस पर दी शुभकामनाएं

लखनऊ। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने क्रिसमस के शुभ अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि क्रिसमस न केवल एक पर्व है, बल्कि यह प्रेम, करुणा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने अपने जीवन और शिक्षाओं से यह संदेश दिया कि समाज में शांति और भाईचारे को मजबूत करने के लिए सहानुभूति और सहयोग का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु मसीह की शिक्षाएं हमें दूसरों की मदद करने और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करती हैं।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस पवित्र पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button