Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

पंचायतीराज विभाग में प्रदेश की महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में पंचायती राज विभाग द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. बबीता सिंह चौहान ने की।

इस दौरान पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं के लिए प्रदेश में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इनमें पंचायत सामान्य निर्वाचन, प्रधानों की क्षमता संवर्धन, स्वच्छ भारत मिशन, महिलाओं के लिए इज्जतघर, कम लागत वाले सैनिटरी नैपकिन उत्पादन, और महिला रोजगार स्वावलम्बन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि महिला सेंटर्ड गतिविधियां मिशन शक्ति के तहत किस प्रकार संचालित की जा रही हैं और पंचायतों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया, जिसमें डॉ. बबीता सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, उप निदेशक राघवेन्द्र द्विवेदी, कार्य अधिकारी स्वाती गुप्ता और राज्य सलाहकार सुनीता सिंह उपस्थित रहे। साथ ही सभी पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रंद्धाजलि अर्पित की।

कार्यशाला के दूसरे सत्र में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मासिक बैठक का आयोजन भी हुआ। इस बैठक में आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने पिछले महीने में आयोग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा की। इनमें महिला जनसुनवाई, वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय, महिला बंदीगृह, और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के निरीक्षण शामिल थे। बैठक में आगामी माह के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button