Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

कांग्रेस संगठन की बैठक: अजय राय ने 1977 में कांग्रेस के खिलाफ बने माहौल का जिक्र: कांग्रेस की नीतियों से मिली थी जीत

लखनऊ। यूपीसीसी में शनिवार को आयोजित पांचवे दिन के संगठन सृजन कार्यक्रम में ब्रज जोन के विभिन्न जनपदों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान बैठक में ब्रज जोन के जनपदों के कार्यकर्ताओं से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव मांगे गए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर उत्साहित हैं अविनाश पाण्डेय

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पाण्डेय ने बैठक में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इतने बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं का इस बैठक में भाग लेना यह दर्शाता है कि 35 वर्षों से भी अधिक समय तक सत्ता से बाहर रहने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश और प्रतिबद्धता बरकरार है। महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा कि आपके इस जोश से हमें उम्मीद है कि 2027 में कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी।

अजय राय ने 1977 की हार की याद दिलाकर संघर्ष का किया आह्वान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 1977 में कांग्रेस के खिलाफ बने माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी कांग्रेस की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए कई क्षेत्रों में कांग्रेस को जीत मिली थी। यूपीसीसी अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को सड़क से सदन तक जारी रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button