Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

रोजगार का अवसर: परिवहन निगम में अनुबंध पर 5 हजार संविदा महिला परिचालकों की भर्ती होगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में लगभग 5 हजार महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जायेगा। महिला अभ्यर्थियों के अनुबंध के लिए उनका उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अथवा एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस एवं स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

5 प्रतिशत का वेटेज भी मिलेगा

यूपी परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए इण्टरमीडिएट की योग्यात के साथ सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों को इण्टरमीडिएट में प्राप्ताकों की मेरिट निर्धारित करते हुए सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को इण्टरमीडिएट में प्राप्तकों पर 5 प्रतिशत का वेटेज भी दिया जाएगा।

पारिश्रमिक दरों के समान दर से होंगे भुगतान

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह बताया कि महिला परिचालकों को संविदा चालकों और परिचालकों हेतु अनुमन्य पारिश्रमिक दरों के समान दर से ही भुगतान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के साथ-साथ निगम की बेवसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन ऐप्लीकेशन का क्षेत्रवार पृथक-पृथक लिंक भी प्रोवाइड कराया जाएगा। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जाएगा।

रोजगार मेले का आयोजन

दयाशंकर सिंह ने बताया कि महिला अभ्यर्थियोें को उनके गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में नियुक्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि परिचालक पद पर भर्ती के लिए 06 फरवरी, 17 फरवरी, 20 फरवरी, एवं 04 मार्च, 2025 को रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। 06 फरवरी को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर 17 फरवरी को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी, 20 फरवरी को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़ एवं 04 मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button