Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशकासगंजन्यूज़बीटराज्य

शेरवानी स्कूल से यूनिस होटल तक की सड़क की हालत जर्जर, राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी

कासगंज। कासगंज कस्बे के मोहल्ला मंसूर स्थित शेरवानी स्कूल से यूनिस होटल तक जाने वाली सड़क पिछले 17 वर्षों से निर्माण न होने के कारण पूरी तरह से खराब हो चुकी है। समय-समय पर गड्ढों का बनता सिलसिला इस सड़क की दुर्दशा को और बढ़ा रहा है। इस सड़क का सही तरीके से निर्माण न होने के कारण राहगीर और स्थानीय निवासी आए दिन गड्ढों में गिरने और चोटिल होने की समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

नगर पालिका प्रशासन ने विधायक निधि से सड़क निर्माण की चर्चा की थी, लेकिन अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। नतीजतन, सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार नहीं हो पाया है और स्थानीय लोग लगातार इस समस्या का सामना कर रहे हैं।

विधायक निधि से सड़क निर्माण की घोषणा नहीं हुई

इस संबंध में सपा विधायक नादिरा सुल्तान के पुत्र से जानकारी ली गई, तो उन्होंने विधायक निधि से सड़क निर्माण की किसी भी घोषणा से इनकार किया। उनका कहना था कि स्थानीय लोगों ने विधायक निधि से सड़क बनाने की मांग की थी। लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इससे यह स्पष्ट है कि 17 वर्षों से जर्जर सड़क के निर्माण की उम्मीद फिलहाल टलती नजर आ रही है।

परीक्षार्थियों के लिए बढ़ी समस्या

बता दें कि शेरवानी हायर सेकेंडरी स्कूल इस मार्ग पर स्थित है और 24 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस दौरान सैकड़ों परीक्षार्थियों को इस जर्जर सड़क से गुजरना पड़ेगा, जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। गड्ढों की वजह से चोटिल होने का भी खतरा बना हुआ है।

नगर पालिका प्रशासन का बयान

मामले को लेकर सुनील कुमार, ईओ नगर पालिका गजडुंडवारा ने बताया कि विधायक निधि से सड़क निर्माण की चर्चा के कारण सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार नहीं हो पाया था। अब यदि ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है, तो पालिका प्रशासन जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर सड़क निर्माण के प्रयासों को तेज करेगा।

अब देखना यह है कि प्रशासन और सरकार इस लंबे समय से खस्ताहाल सड़क को लेकर कब ठोस कदम उठाते हैं और स्थानीय लोगों को राहत प्रदान करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button