दिल्ली में AAP की हार पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न: दरियावगज में बांटे लड्डू, जय श्री राम और मोदी सरकार जिंदाबाद के लगे नारे

कासगंज। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दरियावगज के गिद्दलाल पुर गांव में जश्न मनाया। इस दौरान बीजेपी के सात मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू बांटकर खुशी मनाई और भाजपा की विजय का उत्सव मनाया।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सफलता और दिल्ली की जनता के भाजपा पर विश्वास की जीत बताया। उनका कहना था कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की विफलताओं को नकारते हुए भाजपा को चुना है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और मोदी सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए।
पार्टी नेताओं ने कहा कि यह परिणाम आगामी चुनावों का संकेत है कि देश की जनता भाजपा की नीतियों के पक्ष में है। कार्यक्रम में प्रमुख भाजपा नेता गोविंद चतुर्वेदी (मोहनपुर मंडल अध्यक्ष), समर सिंह (पटियाली मंडल अध्यक्ष), महिपाल सिंह (गंज देहात मंडल अध्यक्ष), सचिन गुप्ता (सिदपुरा मंडल अध्यक्ष), अतुल पाठक (युवा मोर्चा अध्यक्ष), राजकुर, रिषी अग्रवाल, ललित पाण्डेय, विमल पाण्डेय समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर सभी मंडल अध्यक्षों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।