भारतीय स्वराज्य पार्टी ने संगठन को धार देते हुए राष्ट्रीय सचिव किया मनोनीत
लखनऊ। भारतीय स्वराज्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने बुद्धिराम राजभर को राष्ट्रीय सचिव की कमान थमाते हुए पार्टी को विस्तार दिया। भारतीय स्वराज्य पार्टी दिनों दिन संगठन विस्तार में जुट गई है। राजभर समाज में पैठ बनाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा ने बुद्धिराम राजभर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि स्वराज्य पार्टी समूचे भारत में एक सशक्त विकल्प बन कर उभरेगी।
प्रमुख पदाधिकारियों को निर्देश
राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कमेटी के साथ साथ प्रदेशों में भी संगठन को मजबूत रूप देने के लिये प्रमुख पदाधिकारियों को भी निर्देश जारी किये गए हैं। भारतीय स्वराज्य पार्टी की राष्ट्रीय बैठक में संबोधित करते हुए अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने मौजूद पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी जिम्मेदार लोगों को चुनाव में भी भाग्य आजमाने के लिए उतरेगी। इस बारे में पूरी योजना बनाई जा चुकी है।
पूर्वांचल क्षेत्र का दौरा करने की अपनी योजना
भारतीय स्वराज्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से अपना दमखम दिखाने वाली है। अंत में बुद्धिराम राजभर को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वह यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र का दौरा करने की अपनी योजना भी तय कर लें। उनके साथ यूपी के प्रदेश पदाधिकारी भी साथ होंगे।