BKU अराजनैतिक का 26 से 29 जनवरी तक संगम पर किसान महाकुंभ: देशभर से लाखों किसान होंगे शामिल: हरिनाम सिंह वर्मा
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का तीन दिवसीय किसान महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देशभर के लाखों किसान शामिल होंगे हमारा देश की धरोहर कृषि एवं ऋषि संस्कृति है। किसान महाकुंभ में वैदिक कृषि को बढ़ाए जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक अखाड़ों के संतो के साथ भी चर्चा करेगी।
किसानों की आय में वृद्धि,फसलों का लाभकारी मूल्य, मूल्य संवर्धन, सस्ता कृषि ऋण, फसल बीमा योजना जलवायु परिवर्तन, संगठनात्मक ढांचा,सदस्यता अभियान जैसे अहम विषयों पर चर्चा कर समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे।
किसान महाकुंभ के अंतिम दिन 29 जनवरी को किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।पंचायत में आगामी 6 माह के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
किसान कुंभ में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, संरक्षक बाबा राजेन्द्र सिंह मलिक सहित सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेशों की कार्यसमिति के लोग भाग लेगे। किसान महाकुंभ में उत्तर प्रदेश,हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान सहित 11 प्रदेश के लोग भाग लेगे।