कासगंज में रिटायर्ड एडीएम की हत्या का पर्दाफाश, घरेलू सेवादार गिरफ्तार
कासगंज। बीते दिनों जनपद कासगंज में स्थित मीनाक्षी गेस्ट हाउस में 21 जनवरी 2025 को एडीएम रिटायर्ड राजेन्द्र प्रसाद कश्यप की हत्या की वारदात सामने आई। पुलिस ने गहन जांच के बाद हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण
मृतक रिटायर्ड एडीएम राजेन्द्र प्रसाद कश्यप का खून से सना शव मीनाक्षी गेस्ट हाउस से बरामद हुआ था। मृतक के पुत्र शुभम कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की थी।
आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने आरोपित धर्मेन्द्र कश्यप जो मृतक के परिवार का घरेलू सेवादार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। धर्मेन्द्र कश्यप ने 27 दिसंबर 2024 को मृतक के गाजियाबाद जाने पर मीनाक्षी गेस्ट हाउस में चोरी की थी। 20 जनवरी 2025 को चोरी किए गए सामान को वापस मिलने पर मृतक ने आरोपी से सवाल पूछे थे। अपनी चोरी को छिपाने के लिए धर्मेन्द्र ने 21 जनवरी को गेस्ट हाउस पर आकर राजेन्द्र कश्यप की हत्या कर दी।
पुलिस का बयान
वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।