खेलो भारत महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन: क्रिश्चियन कॉलेज की टीम बनी विजेता तो नवयुग कन्या महाविद्यालय रही उप-विजेता

0
1c194835-e315-4d3b-b271-5d8eae7756fc

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ पश्चिम एवं नवयुग कन्या महाविद्यालय,लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में खेलो भारत के तहत नगर खेल कुंभ का आयोजन किया गया जिसमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनमें कुल छः टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उप विजेता नवयुग कन्या महाविद्यालय की टीम एवं विजेता लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज की टीम रही।डॉ सीमा पांडेय खेलो भारत प्रमुख अवध प्रांत के निर्देशन में महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी का स्वागत किया।

डॉ। प्रवीण मिश्रा जिला प्रमुख अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ पश्चिम ने कहा मन के साथ तन को स्वस्थ रखना जरूरी है उसके लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है उन्होंने कहा की विजेता खिलाड़ियों को हमेशा अपने विपक्षियों को सम्मान देना चाहिए क्योंकि हमारी जीत का महत्व हमारे विपक्ष में खेल रहे खिलाड़ियों से ही है यह खेल भावना हमें एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं मानव बनती है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया है तथा शिक्षा के साथ खेल के महत्व को बताते हुए कहा कि खेल हमें नैतिकता और संयम की महत्वपूर्ण शिक्षा भी प्रदान करता है। जब हम खेल में भाग लेते हैं, तो हमें नियमों और नियमितता का पालन करना पड़ता है। इससे हमारे अनुशासन, संयम और नैतिक मूल्य विकसित होते हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्य और अभाविप अवध प्रांत की उपाध्यक्ष प्रो मंजुला उपाध्याय ने कहा खेल हमें जीवन के प्रति और उसकी समस्याओं से जूझने का साहस देता है और हमारे स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। वहीं एसएएस अकादमी के डॉ सुधीर श्रीवास्तव एवं अमित एवं उनकी टीम ने सहयोग प्रदान किया। और धन्यवाद ज्ञापन संस्कार नगर मंत्री राजेन्द्र नगर द्वारा किया गया।

प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री यशवर्धन मिश्रा, जिला संयोजक अनुराग मिश्रा, सरिता पांडेय ,मुस्कान उपाध्याय,आयशा , महिमा चौधरी महानगर खेलो भारत संयोजक , श्वेता शर्मा छात्रा कार्य महानगर सहसंयोजक,दिव्यांशु सहमंत्री राजेंद्र नगर एवं अन्य विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *