सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिए बिना कुमार विश्वास पर की टिप्पणी: सोशल मीडिया पर मचा बवाल

कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने अप्रत्यक्ष रूप से फिल्म अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर इशारों इशारों में निशाना साधा और उन पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। कुमार विश्वास ने बिना सोनाक्षी का नाम लिए कहा कि बच्चों को रामायण पढ़ाना जरूरी है।

कुमार विश्वास का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। वैसे इस दौरान कुमार विश्वास ने शत्रुघ्न सिन्हा या उनकी बेटी सोनाक्षी का नाम नहीं लिया हो, लेकिन उनकी बातों को शत्रुघ्न सिन्हा या उनकी बेटी सोनाक्षी से जोड़कर देखा जा रहा है।

कुमार विश्वास की टिप्पणी को नेटिजन्स सिन्हा परिवार के अंतरधार्मिक विवाह पर कटाक्ष के रूप में जोड़कर देख रहे हैं।हाल में ही कुमार विश्वास ने कहा अपने बच्चों को रामायण पढ़ाएं। आपके घर का नाम भले ही रामायण हो लेकिन आपके घर की लक्ष्मी कोई और छीन लेता है।

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम रामायण है और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में जहीर इकबाल से शादी की है। जो एक मुस्लिम परिवार से आते हैं। वहीं इससे पहले महाभारत के भीष्म मुकेश खन्ना ने भी एक्ट्रेस को लेकर कटाक्ष किया था। जिसके बाद काफी विवाद बढ़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *