RLD की बैठक: व्यापारियों की समस्याओं और सरकार की व्यापारी हितैषी योजनाओं पर हुई गहन चर्चा
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय में व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और सरकार की व्यापारी हितैषी योजनाओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से छोटे व्यापारियों के हित में आवाज बुलंद करता आया है। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार ने अफसरशाही को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए हैं और उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है, जिससे व्यापारियों को काफी राहत मिल रही है।
प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने व्यापारियों के हित में की सरकार से समर्थन की अपील
बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से उठाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि युवा व्यापारियों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाएं रोजगार सृजन में सहायक साबित हो रही हैं। वहीं बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया, जिसके तहत रोहित कुमार सिंह को राष्ट्रीय लोक दल के महानगर अध्यक्ष व्यापार के रूप में नियुक्त किया गया।
बैठक में शामिल हुए रालोद के नेता और कार्यकर्ता
बैठक में युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल और छात्र के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने विचार साझा किए। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महामंत्री रजनीकांत मिश्रा, प्रीति श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ल (कोषाध्यक्ष), बीएल प्रेमी, मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम सिंह पटेल, सम्राट सिंह चौहान, राम शंकर वर्मा, विपिन द्विवेदी, वास्तव प्रिंस कनौजिया, मनीष तिवारी, विशाल श्रीवास्तव सहित कई अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे।