सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल बोले-प्रदेश में पीड़ितों के अधिकारों का हो रहा हनन

0
e9618238-9fdc-48f1-a184-182d75e18774

रिपोर्ट: अमित प्रताप सिंह
कासगंज।
कासगंज जिले में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का होटल फोर लीफ में जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष विक्रम यादव और राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

श्याम लाल पाल ने संविधान पर जताई चिंता

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और रात्रि विश्राम किया।उन्होंने देश और विदेश में संविधान के अनुसार नहीं चलने की बात कही। उनका कहना था कि आजादी के 75 साल बाद भी देश में संविधान के आदर्शों और समग्र विकास की दिशा में बहुत सुधार की आवश्यकता है।

बताया बाबा साहब के संविधान की महत्ता

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि आजादी के समय पैदा हुआ बच्चा आज बूढ़ा होने के कगार पर है, लेकिन आज भी पीड़ितों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उनका यह बयान संविधान के महत्व और उसकी सही तरीके से पालन की आवश्यकता को लेकर था। वहीं इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *