उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने गरीबों और जरूरतमंदों को बांटे कंबल


लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गरीबों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित करके नए साल की शुरुआत की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किये गए।

कंबल वितरण कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम , तकरोही बाज़ार के अध्यक्ष कुलदीप यादव, महामंत्री जितेंद्र सिंह,आयोजन की मुख्य सहयोगी एवं तकरोही बाजार की महिला इकाई महामंत्री माधुरी जैसवाल,पूर्व सभासद डॉ.काशीराम रावत , पार्षद अरविंद कुमार यादव, इंदिरा नगर के पार्षद अशोक उपाध्याय , भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी , संगठन मंत्री राम खिलावन राजपूत, मो. ईमरान,सोनू मुख्य रूप से मौजूद रहे
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यक्रम में मौजूद सभी व्यापारियों को नए साल की शुभकामनाएं एवं बधाई दी
तथा आशा व्यक्त करते हुए कहा साल 2025 प्रदेश के व्यापारियों के व्यापार को नई दिशा एवं गति प्रदान करने वाला साबित होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा साल के शुरुआती माह में प्रदेश में महाकुंभ के आयोजन से प्रदेश में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार की सम्भावना है। जिससे सर्विस सेक्टर एवं अन्य क्षेत्र के व्यापार मजबूत होंगे तथा लाखों लोगों की क्रय क्षमता बढ़ेगी। जो सभी व्यापारियों को अर्थिक मज़बूती प्रदान करेगी।

संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आदर्श व्यापार मण्डल सदैव सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता आया है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आगे भी इस प्रकार के आयोजन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *