UP में कड़ाके की ठंड जारी: कई जिलों में कोहरे का अलर्ट, 61 जिलों में घना कोहरा
लखनऊ। नए साल के आने से पहले प्रदेश में ठंड का कहर बदस्तूर जारी है। पिछले 3 दिनों से यूपी में कड़ाके की ठंड से लोग गर्म कपड़ों में पहने हुए हैं। गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा सहित 61 जिलों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। दिन का 4 और रात का पारा 2 डिग्री तक लुढ़का है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक प्रदेश में घने कोहरे और सर्द हवा का दौर जारी रहेगा। तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।
वहीं राजधनी लखनऊ में सुबह धुंध और कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है। वाराणसी में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। आज बारिश की संभावना नहीं है। बीते तीन दिन में तीन डिग्री से अधिक पारा गिरा है। प्रयागराज में बादल और कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 50 मीटर रिकॉर्ड की गई।
इन जनपदों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, अमरोहा गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, मेरठ, मुरादाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, बलिया, देवरिया, संतरविदास नगर, जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फर नगर, बागपत, रायबरेली, अमेठी, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, गाजीपुर, आजमगढ़, संतकबीर नगर, बस्ती, फतेहपुर, सहारनपुर, प्रतापगढ़ और वाराणसी में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
72 घंटे में रात के तापमान आएगी गिरावट, बढ़ेगी गलन
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक उत्तरी पछुआ हवा चलने से 72 घंटे में रात के तापमान में गिरावट आएगी और गलन बढ़ेगी। सुबह कोहरा रहेगा। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी। आगरा में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अलीगढ़ 13.2, अयोध्या 12.0, बरेली 12.6, गोरखपुर 10.8, हरदोई 15.0, कानपुर 10.6, लखनऊ 13.4, मुरादाबाद 12.8, प्रयागराज 14.5 और वाराणसी में 13.8 डिग्री रात का पारा दर्ज किया गया।