उत्तर प्रदेशकासगंजन्यूज़बीटराज्य

भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा अपनी पहली बैठक में पदाधिकारियों से पार्टी हित में कार्य करने की अपील

  • नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों संग की पहली बैठक,
  • पदाधिकारियों को संगठन के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जनपद के सोरों रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने सभी  पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की बैठक के दौरान उन्होंने सभी से पार्टी के हित में कार्य करने की अपील की है। बैठक के बाद उन्होंने कार्यालय के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण कर साफ सफाई से लेकर सामान आदि को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश भी दिए।


जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि वह सबके साथ मिलकर कार्य करेंगे। संगठन को मजबूती के साथ आगे ले जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करके पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाए जाने की बात कही है , बैठक में मंचासीन वरिष्ठ नेता नवल कुलश्रेष्ठ, जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, महामंत्री संजय सोलंकी ने भी सभा को संबोधित किया।


इस दौरान कौशल साहू, उत्तम चंद्र पाथरे, अनुरोध प्रताप सिंह, केपी सिंह, रानू वर्मा, रामनिवास राजपूत, राकेश अग्रवाल, संजीव चौहान, कृष्णकांत वशिष्ठ, डीएस लोधी, डा. खूब सिंह लोधी, जितेंद्र बघेल, विष्णुदेव पाठक, रविंद्र ब्रह्मचारी, कुलदीप प्रतिहार, मयंक अग्रवाल, आदित्य काकोरिया, मनोज चौहान, सांत्वना पाराशर, नंदकिशोर दिवाकर, हिमांशु उपाध्याय, सुमित कुमार, समर सिंह गौर, जिला मीडिया प्रभारी के.के सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button