उत्तर प्रदेशराज्य

आजमगढ़ में 7 SDM के कार्यों में बदलाव: सगड़ी के SDM नरेंद्र गंगवार को मिला निजामाबाद का प्रभार, नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट का चार्ज

आजमगढ़ में 7 एसडीएम के कार्यों में फेर।

आजमगढ़ के डीएम नवनीत सिंह चहल ने जिले में सात उप जिलाधिकारी के कार्यों में फेरबदल किया। इसके तहत डीएम नवनीत सिंह चाहल ने उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर पंकज दीक्षित को सगड़ी का उप जिला अधिकारी बनाया है। इसके साथी सगड़ी में तैनात उप जिलाधिकारी नरेंद्र गंगवार

.

सगड़ी में जिला मजिस्ट्रेट न्याय का कार्यभार देख रहे संत रंजन को फूलपुर तहसील का एसडीएम बनाया गया है। इससे पूर्व संत रंजन निजामाबाद के भी एसडीएम रह चुके हैं। इसके साथ ही फूलपुर के एसडीएम एस एन त्रिपाठी को बुढ़नपुर तहसील का एसडीएम बनाया गया है। जबकि उप जिलाधिकारी न्यायिक मेंहनगर नंदिनी शाह को उप जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट न्यायिक सगड़ी बनाया गया है।

नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट का चार्ज

जिले के डीएम नवनीत सिंह चाहल ने नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर भोपाल सिंह को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम का चार्ज दिया है। इसके साथ ही निजामाबाद के उप जिलाधिकारी अतुल कुमार गुप्ता को मेहनगर तहसील में जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इसके साथ ही सगड़ी की उप जिला मजिस्ट्रेट नंदिनी शाह अपने कार्य के साथ-साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दूसरी का कार्य भी अग्रिम आदेश तक देखेगी।

जिले के डीएम नवनीत सिंह चाहल ने सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश में बताया कि सभी स्थानांतरित अधिकारी जल्द से जल्द अपने स्थानांतरित स्टेशन पर पहुंच कर ज्वाइन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button