6 साल बाद IPL में धोनी का धमाका, विराट और वॉर्नर के रिकॉर्ड की हुई बराबरी।

शिवम दुबे ने 37 गेंदों पर 43 रन बनाए और नाबाद लौटे। वहीं, कप्तान धोनी ने 11 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 26 रनों की पारी खेली। धोनी को इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और इस तरह उन्होंने IPL में बड़ा कमाल कर दिया। धोनी 6 साल बाद IPL में प्लेयर ऑफ द चुने गए हैं। आखिरी बार उन्हें IPL 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 44 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। धोनी ने 43 साल 282 दिन की उम्र में ये बड़ा अवॉर्ड अपने नाम किया। इस तरह उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली।
IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी
- 25 – एबी डिविलियर्स
- 22 – क्रिस गेल
- 19 – रोहित शर्मा
- 18 – एमएस धोनी*
- 18 – डेविड वॉर्नर
- 18 – विराट कोहली
धोनी ने जीत पर जताई खुशी
प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद धोनी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि जीत मिलने पर अच्छा लगता है। जब आप इस तरह का टूर्नामेंट खेलते हैं, तो आप मैच जीतना चाहते हैं। दुर्भाग्य से पहले के मैचों के रिजल्ट टीम के पक्ष में नहीं गए। इसके कई कारण हो सकते हैं। जीतना अच्छा है। इससे पूरी टीम को आत्मविश्वास मिलता है और हमें उन चीजों में सुधार करने में मदद मिलती है, जिनमें हम सुधार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक कठिन मैच था। अगर आप पावरप्ले देखें, चाहे वह कॉम्बिशेन हो या परिस्थितियां, हम गेंद से जूझ रहे थे। और फिर हम बल्लेबाजी यूनिट के रूप में वह शुरुआत नहीं कर पाए जो हम चाहते थे। साथ ही विकेटों का गिरना। टीम ने गलत समय पर विकेट खोए। एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया। एक बल्लेबाजी यूनिट के रूप में, हम बेहतर कर सकते हैं।