उत्तर प्रदेशराज्य

हवाओं ने दिन में दी राहत, रात में बढ़ाई ठिठुरन: 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं; अगले 4 दिन साफ रहेगा मौसम, दिन का तापमान बढ़ेगा 

दिन में निकल रही कड़ी धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

कानपुर में मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिन के तापमान में जहां कमी दर्ज की जा रही है, वहीं रात के तापमान चढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक दिन के तापमान धीरे-धीरे चढ़ेंगे। वहीं फिलहाल अभी सुबह और रात को ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होगी।

.

18 के बाद बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक 3 चक्रवात एक साथ 18 अप्रैल के बाद आ सकते हैं। अगर चक्रवात समय से आए तो बीते दिनों जैसी आंधी-बारिश आई थी, वैसे ही बारिश फिर से शुरू हो सकती है। बदले मौसम की आहट के चलते मौसम विभाग ने फसलों को समय से काटने की सलाह दी गई है। वहीं नम हवाएं अभी चलती रहेंगी।

तेज चलेंगी हवाएं, आंधी भी आ सकती है वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 15 से 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। ये आंधी का रूप भी ले सकती हैं। वहीं अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री घटकर 35.8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button