उत्तर प्रदेशराज्य

गोंडा में संसदीय और सामाजिक सद्भाव समिति की बैठक संपन्न: देवीपाटन क्षेत्र के विकास पर हुई विस्तार से चर्चा, बंधुआ मज़दूरी पर सख्त निर्देश जारी।

गोंडा में संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की बैठक संपन्न।

गोंडा जिले के जिला पंचायत सभागार में संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें देवीपाटन मंडल के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 3 एमएलसी द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में एमएलसी अनूप गुप्ता, एमएलसी सकेत मिश्रा और एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के साथ गोंडा मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य फोकस मंडल के एस्पिरेशनल जिलों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, बंधुआ मजदूरी पर नियंत्रण तथा शिक्षा सुविधाओं में सुधार पर रहा। समिति ने इस बात पर चिंता जताई कि मंडल के कुछ क्षेत्रों में अभी भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है, जिससे समाज के कमजोर वर्ग प्रभावित हो रहे हैं।

बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि बंधुआ मजदूरी की समस्या को समाप्त करने के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र की आवश्यकता है। इसके लिए श्रम विभाग के साथ मिलकर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। वहीं, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर एवं बाल संरक्षण इकाइयों को और सशक्त किए जाने पर बल दिया गया।

संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की बैठक का हुआ आयोजन।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए स्कूलों की आधारभूत संरचना, शिक्षकों की उपलब्धता और बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देने की सिफारिश की गई। साथ ही डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में स्मार्ट क्लास और ई-लर्निंग सामग्री की व्यवस्था पर भी विचार किया गया।

समिति ने यह भी कहा कि विकास के इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय आवश्यक है।

अंत में, सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि मंडल को सामाजिक समरसता और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रहेंगे। बैठक के निष्कर्षों को शीघ्र ही संबंधित मंत्रालयों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्यवाही की अनुशंसा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button